पेट, जांघ और कुल्हे की चर्बी कम करेंगे ये 3 आसन, नियमित करें अभ्यास

पेट, जांघ और कुल्हे पर बढ़ती चर्बी से आज के समय में अधिकांश लोग परेशान हैं। बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए कई तरह के उपायों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में आपको योगा का सहारा लेना चाहिए। योग एकमात्र ऐसा नेचुरल तरीका है, जिसके अभ्यास से चर्बी कम होने लगती है। कुछ ऐसे योगासन हैं जिन्हें करने से पेट, जांघ और कुल्हे की चर्बी कम होने लगती है। आइए जानते हैं इन खास आसनों के बारे में...

त्रिकोणासन त्रिकोणासन को करने से कमर की चर्बी कम होने लगती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। आप त्रिकोणासन की मुद्रा में आ चुके हैं। इस मुद्रा में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
नौकासन इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ, पैर और कंधे समांतर में हो। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। नौकासन के अभ्यास से चर्बी कम होने लगती है।
बालासन बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें और अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इसके बाद सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।

अन्य समाचार