रोजाना की इन 4 गलतियों से कमजोर हो सकता है इम्यून सिस्टम, जानिए बचाव के उपाय

इम्यून सिस्टम के मजबूत रहने पर हमारा शरीर किसी भी तरह के बीमारियों से लड़ सकता है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो इंफेक्शन का ज्यादा खतरा नहीं रहता है। यूं कहें तो कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग किसी भी बीमारी के चपेट में जल्दी आ जाते हैं। हम अपने खानपान समेत कई और तरीकों से अपने इम्यून को मजबूत कर सकते हैं। वहीं हमारी रोजाना की कुछ गलतियां इसे कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो इम्यून को कमजोर बनाती हैं।

ब्रेकफास्ट न करना शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने के लिए हमें रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए। लेकिन कई लोग नाश्ता करना एवॉइड करते हैं। नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए अंडों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने ब्रेकफास्ट में आयरन और विटामिन ए से भरपूर आहार शामिल करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
स्नैक्स न लेना रोजाना के पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और भोजन के बीच लगने वाले भूख को कम करने के लिए स्नैक्स लेना चाहिए। इससे ब्लड शुगर भी हमेशा संतुलित रहता है। आप स्नैक्स के तौर पर फल, दही, दूध और नट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। पोषण से भरपूर स्नैक्स इम्यून को भी मजबूत करते हैं।
ज्यादा पानी न पीना शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पानी सबसे जरूरी तत्व है। यह हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करता है। निर्धारित मात्रा में पानी पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है, जिसका सीधा असर इम्यून पर पड़ता है।
विटामिन सी से भरपूर आहार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में विटामिन सी बहुत मददगार है। हालांकि, यह एक बार लेने वाला पोषक तत्व नहीं है, बल्कि इसे आपको नियमित रूप से लेना चाहिए। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप मौसमी फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

अन्य समाचार