मां की याद आती है तो सामने दिखती है बड़ी बहन

मदर्स डे पर विशेष..

नौ साल की उम्र में ही बड़ी बहन के मधेपुरा। बड़ी बहन नौ और सबसे छोटी बहन ढाई साल की थी, तो अचानक मां दुनियां छोड़ कर चली गई। छोटी बहन रबिना को तो अपनी मां के जानें की याद भी नहीं है। बस अब मां की याद आने पर सिसक पड़ती है। ऐसा ही हाल चारों बहनों का है। यद्यपि बड़ी बहन मौसम सबों को दिलासा दिलाते हुए हिम्मत देती हैं और बच्चों से चुप होने को कहती हैं। बड़ी बहन मौसम बच्चों को हौसला देती हैं कि मैं ही तुम लोगों की मां हूं। फिर कहती हैं क्या हमनें स्नेह देने में कमी की हैं। मन में रूआस और चेहरे पर हिम्मत की लकीरें। बड़ी बहन मौसम वास्तव में मां की भूमिका में नजर आई। इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन की स्थिति में स्कूल बंद है। ऐसी स्थिति में मौसम अपनी तीनों छोटी बहनों को घर में पढ़ाती हैं। घर में खाना पकाने और अन्य काम की जवाबदेही बड़ी बहन के कंधे पर है। यद्यपि इस वक्त अन्य बहनें भी घर के काम में हाथ बंटाती हैं। पिता विजय मंडल परदेस में मजदूरी करते हैं। यद्यपि लॉकडान से कुछ माह पहले ही घर आया। उसके बाद मजदूरी के लिए बाहर नहीं गए। गांव में भी काम नहीं मिल रहा है। बाहर की कमाई के रुपये खत्म हो गए। घर चलाने के लिए पड़ोसी से उधार में राशन लिये। वह भी खत्म हो गया। अब मौसम पड़ोस के घरों में काम कर खाने की जुगाड़ कर लेती है। दरअसल अनुमंडल मुख्यालय के रामबाग मुहल्ले के विजय मंडल की पत्नी कंचन देवी की मौत प्रसव के दौरान 2013 में एक निजी अस्पताल में हो गई। बताया जाता हैं कि अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण महिला की मौत हुई थी। मां की बड़ी संतान मौसम कहती हैं कि वह लायक होने पर ब्लड बैंक स्थापना के लिए काम करेंगी। ताकि भविष्य में उनकी तरह अन्य बच्चे अपनी मां को न खो पाएं। मौसम चार बहनों में सबसे बड़ी है। वह इंटर द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जबकि 14 साल की दूसरी बहन रेशम नवमीं, तीसरी बहन 12 साल की रूही तीसरी और चौथी बहन की रबिना पढ़ती है। सभी बहनें की शिक्षा सरकारी स्कूलों में हो रही है। यद्यपि छोटी बहन रेशम कहती हैं कि क्या हुआ मा नहीं हैं। बड़ी बहन तो है। हम तीन बहनें मिलकर बड़ी बहन के साथ ही मदर्स डे मनाएंगे। मां को देने वाले गिफ्ट बड़ी बहन को ही देंगे।
मां कहना नहीं भूलती की बेटा मास्क पहनकर ही बाहर जाना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार