जदयू पंचायत अध्यक्ष की हत्या के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की विषबाड़ी पंचायत के जदयू अध्यक्ष परमानंद शर्मा उर्फ पारो शर्मा की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। हत्या को लेकर मृतक की पत्नी गिरजा देवी के आवेदन पर रामपुरिया बासा गांव के ही शशि शर्मा, बुधन शर्मा, सुरेश यादव सहित भालुआहि गांव के चंदेश्वरी शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर ये सभी लोग जान मारने की धमकी दिया था। वहीं शनिवार को ही पुलिस के द्वारा तीन व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। जिसमें नामजद आरोपी शशि शर्मा, बुधन शर्मा, सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एक फरार आरोपी चंदेश्वरी शर्मा की गिरप्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी कर रही है। ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार