जीविका की पहल पर महिलाएं बना रहीं मास्क

मघेपुरा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा के मास्क निर्माण प्रारंभ किया गया है। गुरुवार को सिंहार पंचायत क्षेत्र में 25 जीविका सदस्यों के द्वारा मास्क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। मास्क निर्माण कार्य का उद्घाटन जीविका बीपीएम आदित्य कुमार ने किया। कोरोना महामारी में जीविका दीदियों के द्वारा मास्क से जहां आम जनों को सस्ता में मास्क उपलब्ध होगा। वहीं इससे जीविका दीदी भी समृद्ध होंगे और इससे महिलाओं में आगे बढ़कर कर स्वावलंबी बनने की जिज्ञासा जगे गी और इससे उनका भी घर परिवार अच्छे से चलेगा। मास्क का निर्माण सभी पंचायतों में होना है। मौके पर जीवका परियोजना के विनोद कुमार, राजबंशी, लवली कुमारी, विकाश कुमार, प्रियंका कुमारी के सहित कार्य से जुड़े कई जीविका दीदियां मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार