घर-घर जाकर की जाएगी क्वारंटाइन किए गए लोगों की स्वास्थ्य जांच

मधेपुरा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होम क्वारंटाइन किए गए प्रदेशों से आए लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए घर-घर सर्वे जल्द शुरू होगा। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरूण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न प्रदेशों से 35 सौ प्रवासी लोग आए हैं। उनलोगों को क्वारंटाइन सेंटर व घरों में क्वारंटाइन किया गया। उन्होंने बताया कि सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, पुणे, दिल्ली, गाजियाबाद,फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, कोलकाता एवं बेंगलुरू से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश मिला है। इसके अलावा अन्य परदेसों से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच कर होम क्वारंटाइन किया जाएगा। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घर-घर सर्वे में आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाया जाएगा। घर -घर जाकर आशा, एएनएम एवं सेविकाएं स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ उनलोगों की थर्मल स्क्रीनिग करेंगे। क्वारंटाइन किए गए मजदूरों को किसी प्रकार परेशानी होने के बाद प्रखंड के हेल्थ सेंटर में भर्ती किया जाएगा

साबुन व मास्क का नहीं किया जा रहा वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार