शारीरिक दूरी का पालन करने से दूर भागेगी महामारी

मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जनप्रतिनिधि लोगों को संक्रमण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। पंचायतों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों के बीच मास्क, साबुन, हैडवास आदि का वितरण किया जा रहा है। रहटा फनहन पंचायत में मुखिया बीबी नुरानी द्वारा जरूरत के समान का वितरण किया जा रहा है। मुखिया द्वारा सरकार के निर्देश का पालन कराया जा रहा है। पंचायत में पूर्व प्रमुख मु. मुख्तार आलम खुद लोगों के घरों के सैनिटाइज करने में लगे हुए हैं। वह गांव के लोगों को संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी और सजगता से ही महामारी से बचा जा सकता है। इसके लिए लोगों को लॉकडान का पालन करना बेहद ही जरूरी है। पंचायत के रहटा चौक पर लोगों के बीच जरूरत के समान वितरण किए गए। जहां पंचायत के लोगों ने समान लिए। इस दौरान पंचायत के वार्ड संख्या 12 में लोगों के बीच मास्क, साबुन का वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक परिवार में चार चार मास्क और दो साबुन दिया जा रहा है। वार्ड के 140 लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर पंचायत सचिव कृति यादव, मुखिया बीबी नुरानी, पूर्व प्रमुख मु. मुख्तार आलम, मु. इरशाद, मु. मुश्ताक, मोहम्मद इस्माइल, शिवनंदन प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, रर्मेंद्र कुमार यादव,वकील मंडल, राजद प्रखंड अध्य्क्ष मो सूरज, मु. चांद सरपंच अफरण, उप मुखिया दुलारी देवी, उप सरपंच मो सलाद्दीन, पंचायत वार्ड संघ अध्यक्ष मो अशद, पूर्व मुखिया हाजी हारून राशिद, मु. जैनुद्दीन आदि मौजूद थे।

साबुन व मास्क का नहीं किया जा रहा वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार