पंचायत के 18 वार्डों में साबुन एवं मास्क का वितरण

मधेपुरा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा जारी निर्देश के बाद प्रखंड के औराय पंचायत में मुखिया ने मास्क, साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। मुखिया बीबी सफीदन ने बताया कि पंचम वित्त आयोग के मद की राशि से पंचायत के 18 वार्डों में चार-चार मास्क एवं साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। वार्ड एक के सदस्य सीता देवी, वार्ड दो सदस्य बेबी देवी, वार्ड तीन के सदस्य बबीता देवी, वार्ड चार सदस्य कारी देवी, वार्ड पांच के सदस्य नीलम देवी, वार्ड छह के सदस्य साबो देवी, वार्ड सात के अवधेश सिंह, वार्ड आठ के सदस्य अशोक कुमार मंडल, वार्ड नौ के सदस्य बिन्देश्वरी सिंह, वार्ड दस के गुंजन कुमार, वार्ड 11 के मु. तजमुल हसन, वार्ड 12 के मजरूल हक, वार्ड 13 के मनोरमा देवी, वार्ड 14 के कैलाश रजक, वार्ड 15 के मु. दिलावर, वार्ड 16 के लालमणि देवी, वार्ड 17 के बीबी मदीना एवं वार्ड 18 के मु. रबुल के माध्यम से सभी परिवारों के बीच चार-चार मास्क एवं साबुन व सैनिटाइजर का वितरण करवाया गया। साबुन एवं मास्क वितरण के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मु. अयूब, मु. मुश्ताक मौजूद थे।

3600 परिवारों के बीच किया गया मास्क एवं साबुन का वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार