विवाद में युवक को बदमाश ने मारी गोली

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की रौता पंचायत बेल्ही में गुरुवार की रात बदमाश ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली लगने से गंभीर स्थिति में जख्मी युवक को इलाज के लिए कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रारंभिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत के बेल्ही वार्ड संख्या 10 निवासी सुनील यादव गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे शराब के नशे में धुत होकर गांव के ही चंदेश्वरी यादव के घर गया। जहां सुनील यादव ने रात भर के लिए अपने घर में चंदेश्वरी से सोने देने को कहा। लेकिन सुनील यादव को अपने घर में रखने से चंदेश्वरी ने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज सुनील यादव ने चंदेश्वरी के भतीजे रौशन कुमार पर गोली चला दिया। गोली युवक के पेट में लगी। इससे युवक के पेट का आंत बाहर निकल गया। जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया। जहां से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अब्दुल्लाह जावेद ने युवक की गंभीर स्थिति को देखकर रेफर कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। वहीं आरोपी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि सुनील यादव के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामला थाना में दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए वह चादेश्वरी यादव के घर सोने गया था। घर में सोने नहीं देने पर विवाद हो गया और इसी को लेकर रौशन कुमार पर गोली चलाया है।

कोरोना से जीतीं, लीवर कैंसर से हारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार