अधिक किराये का विरोध करने पर युवक को पीटकर टेंपो से उतारा

नवादा । अधिक किराये की मांग किए जाने का विरोध करने पर एक यात्री को टेंपो चालक ने बुरी तरह पिटाई कर रास्ते में उतार दिया। पीड़ित यात्री पचगावां मोड़ से पैदल चलकर गंतव्य स्थान फतेहपुर मोड़ तक पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। पीड़ित युवक पचरूखी का बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर प्रवीण कुमार नवादा से अकबरपुर के लिए टेंपो में बैठा था। इस दौरान किराया तय नहीं किया गया। टेंपो पर छह यात्री पहले से सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं थीं। पचगावां मोड़ से आगे बढ़ते ही चालक टेंपो रोक कर यात्रियों से 30 और 40 रुपये की दर से किराया वसूलना शुरू कर दिया। यात्रियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान यात्री प्रवीण कुमार का टेपों चालक के साथ विवाद हो गया। चालक ने डंडे से युवक की पिटाई कर उसे वहीं छोड़ भाग निकला। किसी तरह पैदल चलकर युवक फतेहपुर मोड़ पर घटना की जानकारी लोगों को दी। इस घटना से यात्रियों में रोष है। यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त किराये वसूलने पर अंकुश लगाने की मांग की है। मांग करने वाले में भोला प्रसाद, मनोहर पासवान, सतीश कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।
जिले में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार