टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद गांव में छाया मातम

सिरदला। सुखनर-खटांगी पथ पर थाना क्षेत्र के सिरसिया टांड मोड़ के पास टेंपो पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना रविवार को हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया।

बताया जाता है कि जिरवातरी गांव के अर्जुन मांझी की बेटी की शादी थी। जमुनिया गांव स्थित शिव मंदिर में शादी निर्धारित थी। गया जिले के फतेहपुर थाना के बगाही गांव के रमेश मांझी के पुत्र राजू कुमार के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद लड़की पक्ष के लोग घर लौट रहे थे तभी टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में लड़की पक्ष के दो लोगों की मौत घटना स्थल ही हो गई। वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व स्वजनों ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में गांव में मातम पसरा है।
वज्रपात से नगर थाना की बिजली गुल यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार