पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

संसू, सिरदला : थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार से पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित चंदन कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक माह पूर्व आपसी झगड़ा में उसने पत्नी की हत्या कर दिया था। मृतका के पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित के घर पर होने की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया के कांड का अनुसंधान कर रहे एसआइ जितेंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार