साफ-सफाई के साथ एक अलग तरीके से जमाए अपना फ्रिज

13 जुलाई। आज के दौर में सभी घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। आप इसमें कई चीजों को स्टोर करते होंगे, लेकिन कई बार फ्रिज में से अजीब सी स्मेल आने लगती है या फिर इसमें रखी चीजें बेहद जल्द खराब होने लगती हैं और इसके पीछे कारण होता है फ्रिज में सामान को सही तरह से न रखना। अगर आप चीजो को सही तरह से आर्गेनाइज करके फ्रिज में रखते हैं तो इससे न सिर्फ शेल्फ लाइफ बढ़ती है, बल्कि आपका फ्रिज भी साफ-सुथरा रहता है और इसकी क्लीनिंग के लिए आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती। तो चलिए जानते हैं फ्रिज को आर्गेनाइज करने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में−

हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, फ्रिज को ओरगेनाइज़ करने के टिप्स, फ्रिज को साफ करने के टिप्स।
स्टोरेज ट्रे
फ्रिज के लिए आपको मार्केट में अलग से स्टोरेज ट्रे मिल जाएंगी। इन्हें फ्रिज के अंदर शेल्फ में आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी खासियत यह होती है कि इससे आपके फ्रिज की स्टोरेज क्षमता बढ़ती है क्योंकि आप फ्रिज के अंदर की शेल्फ के साथ-साथ स्टोरेज ट्रे में भी सामान रख सकते हैं। तो उसी साइज के फ्रिज में ज्यादा सामान आसानी से आ जाता है।
मैग्नेटिक बॉटल हैंगर
फ्रिज में हम सभी कई तरह की बोतले रखते हैं और अक्सर उनके टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में आप फ्रिज में मैग्नेटिक बॉटल हैंगर लगा सकते हैं। इस तरह आप सारी बोतलों को फ्रिज में एक जगह रख सकते हैं और उन्हें रखना काफी आसान हो जाएगा।
हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, फ्रिज को ओरगेनाइज़ करने के टिप्स , फ्रिज को साफ करने के टिप्स
लेबल बॉक्स
अगर आप चाहते हैं कि जब भी आप फ्रिज खोलें तो आपको काफी अच्छा महसूस हो तो आप मार्केट में मिलने वाले लेबल बॉक्स या कंटेनर ले सकती हैं और उसमें अपना सामान रख सकती हैं। इस तरह चीजों को आप काफी अच्छी तरह से आर्गेनाइ कर सकती है।
साइड स्टोरेज रैक
आप फ्रिज के अंदर रखे जाने वाले सामान को तो फ्रिज में रखें। वहीं किचन में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों को आप साइड स्टोरेज रैक में रख सकते हैं। यह साइड स्टोरेज रैक फ्रिज की साइड में आसानी से लगाया जा सकता है।

अन्य समाचार