दो बैंककर्मी सहित पांच पॉ•िाटिव मिले, एक्टिव केस 46

शेखपुरा। जिला में कोरोना संक्रमण का चेन टूटने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कार्यपालक अभियंता सहित चार संक्रमितों के मिलने के बाद सोमवार को भी पांच नए पॉ•िाटिव मिले हैं। आज मिलने वाले संक्रमितो में से दो यूको बैंक के कर्मचारी हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के बंगालीपर ओर जाखराज स्थान के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। यूको बैंक के आधा दर्जन से अधिक कर्मी कोरोना पॉ•िाटिव हो चुके हैं। रविवार को एसबीआइ की महिला कर्मी भी पॉ•िाटिव पायी गई।

डीपीआरओ ने बताया जिला में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 46 है। जिला में अब तक 166 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, सोमवार को कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुए। संक्रमित होने वाले दोनों बैंक कर्मी बिहारशरीफ के रहने वाले हैं, जो रोजाना बिहारशरीफ से शेखपुरा आते- जाते हैं। ---
रविवार को भी शहर में चला रोको-टोको अभियान यह भी पढ़ें
शहरी क्षेत्र ने आंशिक लॉकडाउन की मांग बढ़ी
जासं, शेखपुरा: जिला में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच दोबारा लॉकडाउन की मांग •ाोर पकड़ने लगी है। लॉकडाउन को लेकर कई प्रबुद्ध लोगों तथा व्यवसायियों ने डीएम से मांग की है। जन-सामान्य भी शहरी क्षेत्र ने पूर्ण नहीं तो आंशिक लॉकडाउन की मांग की है। पड़ोसी जिलों में लॉकडाउन लगने के बाद यहां भी उसी अनुसार लॉकडाउन करने की मांग उठने लगी है।
लोगों के कहना है कि पूर्ण लॉकडाउन नहीं तो कम से कम दुकानों को खोलने का समय निर्धारित कर दिया जाए। कई लोग शनिवार तथा रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की बात पर •ाोर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों ने बताया दुकान का समय निर्धारित नहीं होने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। लोग दुकानों पर भीड़ से भी बाज नहीं आते हैं। कई लोगों ने सुबह 7 से 12 बजे तक तथा फिर 2 बजे से 8 बजे तक दुकानों का संचालन की मांग की है। इधर डीपीआरओ ने बताया जिला प्रशासन स्थिति को रोज समीक्षा कर रहा है। सभी संभव उपाय तथा एहतियात बरते जा रहे हैं। --- सैंपल जांच में तेजी को मिला एंटीजेन किट्स
जासं,शेखपुरा: जिला में कोरोना सैंपल की जांच की गति अब और बढ़ेगी। पहले हर दिन 65 सैंपल की जांच हो रही थी। अब रोज 90 की जांच होगी। जांच की गति तेज करने के लिए सरकार ने जिला को रैपिड एंटीजेन किट्स उपलब्ध करा दिया है। तत्काल जिला को ऐसे 5 सौ किट्स मिले हैं। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया पहले रोज जिला में 65 सैंपल की जांच होती थी। इसमें 50 की जांच सदर अस्पताल के ट्रू-नेट से तथा 15 एम्स पटना से होती थी। अब एंटीजेन किट्स से रोज अतिरिक्त 25 सैंपल की जांच होगी। यह अतिरिक्त जांच भी सदर अस्पताल के ट्रू-नेट से ही होगी। इस किट्स का सामान्य उपयोग किया जायेगा। नये किट्स से जांच की तैयारी की जा रही है। --
बरबीघा डाकघर का कर्मी निकला पॉजिटिव
संस, बरबीघा: बरबीघा डाकघर का एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली पर मोहल्ला निवासी डाकघर के कर्मचारी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी में बताया गया कि पांच दिन पूर्व डाकघर के कर्मचारी की तबीयत खराब होने पर उसे संक्रमित होने की आशंका हुई। हालांकि बरबीघा डाकघर से उसे पांच दिन पूर्व ही नहीं आने के लिए समझाया गया था और वे नहीं आ रहे थे। बावजूद इसके बरबीघा डाकघर के कर्मियों में संक्रमण की आशंका प्रबल हो गई है। बरबीघा नगर परिषद से डाकघर के सैनिटाइजेशन की मांग की जा रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार