66 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की हुई मौत

गोविदपुर : गोविदपुर की एक 66 वर्षीया महिला चंद्रकांति सिन्हा की मौत व‌र्द्धमान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (विम्स) पावापुरी में 11 जुलाई शनिवार की देर शाम गई थी। जिसके बाद एहतियात के तौर पर उनके सैंपल की जांच कराई गई थी। जिसमें महिला के कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला डायबिटीज और ब्लड प्रेशर रोग से ग्रसित बताई जाती थी। 9 जुलाई को उन्हें विम्स में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंतिम संस्कार के पूर्व शव की पहचान स्वजनों को करना था। लेकिन कोई सदस्य सामने नहीं आ रहे थे। विम्स प्रशासन की सूचना के बाद सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह और रजौली एसडीओ चंद्रशेखर आजाद के द्वारा थानाध्यक्ष और स्थानीय मुखिया को यह जानकारी दिया गया कि गोविदपुर निवासी मृतका का पार्थिव शरीर नवादा सदर अस्पताल में रखा हुआ है। परंतु मृत महिला के स्वजन नहीं हैं। चुकी उक्त महिला की मृत्यु के जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके नियमानुसार भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जाना है। उनके स्वजनों के द्वारा डेड बॉडी की पहचान किया जाना है जो नहीं हो पा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद व स्थानीय मुखिया ने मृतका के बड़े पुत्र को मां का पार्थिव शरीर की पहचान करने के लिए भेजा।

धनार्जय नदी पर बना डायवर्सन टूटा, आवागमन बाधित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार