दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

नरहट। थाना क्षेत्र के बभनौर गांव से दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति रामविलास चौहान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर दहेज हत्या से जुड़े कांड संख्या 55/20 दर्ज है। 19 मार्च को रामविलास चौहान की पत्नी का फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के स्वजन ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित पति फरार चल रहा था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार