जेएनवी स्टाफ एसोसिएशन राज्य कार्यकारिणी समिति का वर्चुअल मीटिग संपन्न

पकरीबरावां : अखिल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन बिहार, प्रदेश कार्यकारिणी समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा के. मंजुला की अध्यक्षता में रविवार की सुबह वर्चुअल मीटिग हुई। संचालन संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. सुबोध कुमार यादव ने किया। मीटिग को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के.मंजुला तेलंगाना से, राष्ट्रीय महासचिव तफ्सीर अनवर उत्तर प्रदेश से, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश राय उत्तर प्रदेश से, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्रा झारखंड से, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष जुबैर अली खान उत्तराखंड से, राष्ट्रीय उप महासचिव उत्तम सोनपारखे महाराष्ट्र से, राष्ट्रीय सचिव सोमनाथ चक्रवर्ती बंगाल से, राष्ट्रीय प्रेस सचिव अवधेश झा जमुई से, राष्ट्रीय संगठनात्मक सचिव रवींद्र कुमार बिहार से, बृज मोहन मीणा राजस्थान से शामिल हुए। मीटिग में वक्ताओं ने एक स्वर में कर्मचारी कल्याण की सभी मांगो को मजबूती से सही मंच पर उठाने एवं संघ की विद्यालय इकाई को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश महासचिव डॉ सुबोध कुमार यादव ने प्रस्तावों को प्रस्तुत करते हुए संघ एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सभी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. मंजुला ने संघ की सभी गतिविधियों यथा पेंशन, रिकॉग्निशन, सभी के लिए आदि की जानकारी दिया। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नवादा में फिर मिले 72 संक्रमित यह भी पढ़ें
--------------------
अरुण चुने गए अध्यक्ष
- संघ को और मजबूत बनाने के लिए रिक्त पदों पर चुनाव किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, रेवार नवादा के अरुण कुमार साह को प्रदेश अध्यक्ष, सहरसा के कार्यालय अधीक्षक विनोद झा को सह अध्यक्ष, समस्तीपुर के विनय कुमार और गोपालगंज की अर्चना गांधी को उपाध्यक्ष, पूर्णिया के अबुल कलाम, सिवान के सुरेश चौधरी और नालंदा के अरुण कुमार सिंह को संगठनात्मक सचिव तथा अरवल के विजय शर्मा को प्रेस सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चयन किया गया। महासचिव डॉ सुबोध कुमार यादव व नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साह ने संघ को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार