शोसद की नीतियों व कार्यक्रमों से ही समस्याओं का होगा समाधान : डॉ सुधीर

नवादा : नेता नहीं नीतियों से समस्याओं का समाधान होगा और हम सभी इसके लिए संघर्षशील हैं। उक्त बातें शुक्रवार को नगर के कन्हाई नगर स्थित शोषित समाज दल कार्यालय में दल का 48 वां स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए पार्टी नेता डॉ. सुधीर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि शोषित समाज दल देश का पहला राजनीतिक दल है जिसने लिखित नीति सिद्धांत और कार्यक्रम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसी वजह से यह संगठन पिछड़े, दलितों व मुसलमानों के बीच ज्यादा लोकप्रिय रहा है।

नरेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शोषित समाज दल संसदीय समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. उमाकांत राही ने कहा कि दल का स्थापना 07 अगस्त 1972 को स्व. जगदेव प्रसाद और रामस्वरूप वर्मा ने मिलकर पटना के विधायक क्लब में किया था। तबसे जन समस्याओं को लेकर शोसद संघर्षशील रहा है। पिछड़ों का आरक्षण, अनिवार्य शिक्षा नीति, इंदिरा आवास, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि जो लागू हुआ वह शोषित समाज दल के संघर्ष का ही परिणाम है। भले ही सरकार ने लागू कर अपना श्रेय ले लिया पर इसके लिए संघर्ष शोषित समाज दल ने ही किया था।
कोरोना योद्धा ने डॉक्टर को डोनेट किया प्लाज्मा यह भी पढ़ें
श्रीराही ने कहा कि शोषित समाज दल की नीतियों और कार्यक्रमों से ही समस्याओं का समाधान होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रामजन्म भूमि निर्माण का शिलान्यास दोबारा प्रधानमंत्री द्वारा कराया गया। इसके पूर्व भाजपा के अनुसूचित नेता कामेश्वर चौपाल द्वारा कराया गया था। ऐसा क्यों? यह काम धार्मिक लोगों का था न कि राजनीतिक लोगों का। धर्म और राजनीति का घालमेल से जनता को काफी नुकसान हो रहा है। भाजपा-जदयू ने बिहार में पिछड़े, दलितों और मुसलमानों को परेशान कर दिया है। बेरोजगारी बढ़ी है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बदतर हो गई है। तभी तो सत्ताधारी दलों के लोग अपने लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं, अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं।
समारोह को अन्य लोगों के अलावा मानववादी छात्र युवजन सभा के नेता सौरभ राजा, रतन प्रसाद, सुरेन्द्र मिस्त्री, शांति देवी, लाल नारायण प्रसाद, रामस्वरूप प्रसाद आदि ने भी शोषित समाज दल की नीतियों और जगदेव प्रसाद के संघर्षों की चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार करने पर बल दिया।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार