Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, अब 1 साल में करते हैं करोड़ों की कमाई

अभिनेता सुनील शेट्टी का आज 59वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अगस्त, 1961 को मुल्की, मंगलोर में हुआ था। फिल्मों में अपने एक्शन और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले सुनील शेट्टी को अभिनय में रुचि नहीं थी। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से सुनील शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म की सफलता ने सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया था।

सुनील शेट्टी फिल्म अभिनेता के अलावा निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर और एंटरप्रेन्योर हैं। सुनील शेट्टी ने निर्माता के तौर पर भी सफलता हासिल की है। उनके द्वारा निर्मित फिल्मों में खेल नो ऑर्डिनरी गेम, रक्त, भागम भाग, मिशन इस्तांबुल, लूट आदि शामिल हैं।
अभिनेता फिल्मों के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं और वो कहा जाता है कि वो एडवेंचर पार्क के भी को-ओनर हैं। रेस्टोरेंट के साथ साथ उन्होंने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया हुआ है। उन्होंने मुंबई के पास खंडाला में कई लग्जरी घर बनाए हैं और वो रियल एस्टेट पर ज्यादा फोकस करते हैं।

उन्होंने लाइवमिंट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें प्रोपर्टी में काफी इंट्रेस्ट है। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करने के बाद उनका फोकस रियल एस्टेट पर था। इसके बाज उन्होंने रियल एस्टेट की ओर अपना व्यापार बढ़ाया और वो कई घर बनाकर बेचते हैं। उन्होंने साउथ में भी अपना व्यापार बढ़ा रखा है और उनके प्रोजेक्ट मुंबई-गोवा में भी है।
इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है। उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। साथ ही एक्टर कई फिटनेस ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं। उनकी कमाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वे सलाना 100 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

बता दें कि सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है और इस कपल के दो बच्चे आथिया और अहान है। सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखो में हैं। वह जल्द ही संजय गुप्ता के साथ फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे।

अन्य समाचार