सांसद-विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

नरहट : सांसद चंदन सिंह एवं हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने शुक्रवार को मंझवे-दर्शन नाला पथ पर चांदनी चौक से पूरब इब्राहिमपुर गांव के पास धनार्जय नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद आसपास के लोगों में खुशी देखी गई। वर्षों से बरसात के दिनों में लोगों को आवागम में फजीहत होती थी। शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मैने वचन को पूरा किया। इस कार्य के लिए मैं अपने बड़े भाई विधायक अनिल सिंह को धन्यवाद देता हूं। इन्होंने भी पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए काफी मेहनत किए हैं। विधायक श्रीसिंह ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कार्य हो तो सांसद, विधायक, जिला परिषद, मुखिया नहीं देखना है, सब को मिलकर कार्य को आगे बढ़ाना है। जनप्रतिनिधि का काम ही विकास का काम करना होता है। उन्होंने अपने किए गए विकास कार्यो लोगों के बीच बताया। कहा कि मंझवे से दर्शन नाला पथ एसएच 103 पहला पथ होगा जो 12 फीट 4 इंच चौड़ा होगा। पुल का निर्माण के बाद लालुमोड़ से इधर के लोगों को गया जाने में सुविधा होगी।


-----------------
पुल निर्माण में स्थानीय मजदूरों को दें प्राथमिकता
- विधायक ने पुल निर्माण में लगे संवेदक से आग्रह किया कि यह क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ है। यहां मजदूरों की कमी नहीं होगी। लॉकडाउन में बहुत से प्रवासी गांव आए हुए हैं। जिनकी जैसी योग्यता हो उसके अनुसार लोगों को रोजगार मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में 24 घंटे हम आपके साथ हैं। सांसद आपके साथ है। किसी प्रकार की परेशानी आएगी उसको दूर करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में एक लकीर खींचने लगे हैं। ऐसा करने वाले जान लें कि आपका सांसद और विधायक एक सिक्के का दो पहलू है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मांगो सिंह ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण उर्फ बबलू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, उमाकांत सिंह, पुनौल पंचायत की पूर्व मुखिया विजय कुमार, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार