एसएसबी ने गोविदपुर प्रखंड परिसर में किया पौधरोपण

गोविदपुर : गोविदपुर प्रखंड परिसर में शनिवार कि दोपहर फतेहपुर कैंप 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एफ कंपनी फतेहपुर कंपनी कमांडर जयंत बोरा ने पौधा रोपण कर पर्यावरण का बढ़वा दिया। कंपनी कमांडर श्रीबोरा और बीडीओ कुंज बिहारी सिंह, एलआरडीसी रजौली विमल कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव ने संयुक्त रूप से प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण किया। शीशम, पीपल, सागवान, अशोक के पौधे लगा पर्यावरण के प्रति जागृत करने के प्रति संकल्प लिया गया। साथ ही श्री बोरा ने बताया कि एसएसबी नक्सल विरोधी अभियान के साथ साथ पर्यावरण संतुलित करने का दायित्व का निर्वाहन कर रहा है। अगर हम वास्तव में प्रदुषण रहित वातावरण में स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पौधा लगाना होगा। पेड़ पर्यावरण से हानिकारक गैसों का भी अवशेषित करते हैं। जिससे वायु सुध और वर्षा बनती है। हमें न केवल पेड़ लगाना है बल्कि पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना है।


प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव ने कहा कि पेड़ के बीना जीवन जीना मुश्किल है, इस लिए सभी को एक पेड़ लगाना जरूरी है ताकि पर्यावरण कि रक्षा हो सके और सुध हवा मिल सके। वहीं बीडीओ कुंज बिहारी सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे कम होने पर मानव शरीर का स्वास्थय और वर्षा पर भी असर पड़ता है। इस लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। साथ ही वृक्ष रोपण से होने वाले लाभ तथा महत्त्व को विस्तार पूर्वक लोगों को बताते हुए एक पौधा जरूर लगाने कि अपील किया , साथ ही कहा कि पौधा लगाने से पर्यावरण में बढ़वा होगा और लोगों को सुध हवा मिलेगी जिससे लोग स्वस्थय रहेंगे। मौके पर समाज सेवी संजय कुमार साव,धीरू यादव दर्जनों एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार