घरेलू कलह में नवविवाहिता की गई जान

अकबरपुर : थाना क्षेत्र के राजहत गांव में मो. कलाम अंसारी के पुत्र शेरू अंसारी उर्फ रुस्तम की पत्नी आसियाना खातून उर्फ खुशबू की मौत शुक्रवार की रात हो गई। स्वजनों के अनुसार वह रात में खाना खाकर कमरे में सोने के चली गई। सुबह बिस्तर पर मृत मिली। घटना को लेकर अगल-बगल लोगों को जानकारी दी गई। खुशबू गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी उसके मायके वालों तक पहुंची। तब अकबरपुर थाना को फोन कर घटना की

जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार सिरदला सिरदला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. नसीम अंसारी अपनी पुत्री आसियाना खातून उर्फ खुशबू की शादी डेढ़ वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के साथ राजहत निवासी शेरू अंसारी के साथ की थी। ससुराल वालों के साथ खुशबू का मधुर संबंध नहीं था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर ससुराल वाले के साथ झगड़ा झंझट होता रहता था। जबकि खुशबू का पति हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है, घटना की रात भी वह हैदराबाद में ही था।
शेखपुरा में प्रेम प्रसंग में नवादा के युवक की निर्मम हत्या, साथी घायल यह भी पढ़ें
सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मृतक खुशबू की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। इधर, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि जिस तरह से मृतक का शरीर बिस्तर पर पड़ा हुआ था उससे कहना मुश्किल है कि यह आत्महत्या की या हत्या। जांच में ही स्थिति स्पष्ट होगा।
इधर, घटना की जानकारी के बाद पहुंचे पिता नसीम अंसारी ने कहा कि जिस तरह से उन्हें आत्महत्या की जानकारी दी जा रही थी, वैसा देखने के बाद प्रतीत नहीं हो रहा था। लड़की के पिता एवं उनके सगे संबंधी का कहना है कि अगर हमारी बच्ची गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती तो वह या तो पंखे से झूल रही होती या छत के हुक से लटकी होती। लेकिन, ऐसा नहीं लग रहा है। इससे साबित होता है कि कहीं ना कहीं हमारी बच्ची की हत्या कर आत्महत्या का शक्ल दिया जा रहा है। बहरहाल, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन का इंतजार है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार