जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री

जहानाबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा की सौ वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के झमन विगहा गांव में समारोह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर विधान परिषद सदस्य व उनकी पुत्रवधू डॉ कुमुद वर्मा सहित बढ़ी संख्या

सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ वर्मा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बहुत बड़े शिक्षा प्रेमी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में 23 विद्यालय एवं दो महाविद्यालय की स्थापना कि थी ।उनका मानना था कि बिना शिक्षा का अलख जगाये समाज में विकास से वंचित लोगों को विकास की मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जा सकता है।उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को हमेशा शिक्षित बनने,संगठित होने एवं अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते रहते थे । वे जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे।उनके इसी व्यक्तित्व एवं कृतित्व की वजह से आज वह एक महान समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं।उनके द्वारा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्हीं के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के प्रतिफल के रूप में हम लोग आज फलीभूत हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों एवं जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव समय से होगा।हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से उन्हें मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठाने का कार्य करें।ताकि बिहार का विकास निरंतर जारी रहे।इस मौके पर जदयू अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह दांगी,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ पप्पू दांगी,छात्र जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार,राकेश दांगी,विनेश कुमार उर्फ गुरुलाल, साकेत कुमार संटू हम के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दांगी,स्थानीय मुखिया पति मनोज कुमार दांगी, मनीष दांगी, ऋषभ कुमार उर्फ छोटू समेत सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
तालाब में डूबने से किशोर की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार