अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे 102 एंबुलेंस कर्मी

जागरण संवाददाता,नवादा: जिलेभर के 102 एंबुलेंस कर्मी लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर 15 सितंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व 9 सितंबर को जिला मुख्यालय व 11 सितंबर को राज्य स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों से आठ की जगह 12 घंटे ड्यूटी लिया जा रहा है। साथ ही छुट्टियों में भी काम लिया जाता है। इसके एवज में कोई अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी में भी दिन-रात सभी कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। लेकिन सरकार की ओर से कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व की कंपनी मेसर्स जैन बीडियो ऑन व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कर्मियों का छह माह का वेतन व डेढ़ साल भविष्य निधि अंशदान की राशि लेकर नहीं मिली। इसके बाद सम्मान फाउंडेशन द्वारा एंबुलेंस कर्मियों से कार्य कराया जा रहा है। लेकिन कंपनी द्वारा कोरोना महामारी में भी कर्मियों को तीन माह बाद वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मियों का वार्षिक वेतन वृद्धि किया जाय, कर्मियों का बकाया वेतन का भुगतान किया जाय, भविष्य निधि में अंशदान की राशि का भुगतान किया जाय। उन्होंने कहा कि अगर 8 सितंबर तक एंबुलेंस कर्मियों की मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही 15 सितंबर से एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार