मृतक की पत्नी ने अज्ञात पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संस, नवादा : हत्या मामले में मृतक विक्रम की पत्नी शारदा देवी ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मृतक चेन्नई में काम किया करता था। लॉकडाउन की अवधि में घर लौट कर आया था। वह पुन: वापस कमाने के लिए चेन्नई जाना चाहता था। रविवार को वह गाड़ी का पता लगाने की बात कह घर से निकला था। लेकिन लौटकर घर नहीं गया। अगले दिन शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार