स्कूल के बरामदे से वृद्ध महिला का शव बरामद

संसू, रोह : प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार में देवी मंदिर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय हिन्दी कन्या के बरामदा से शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। मृत महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से स्कूल के बरामदे पर रह रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध महिला कुछ भी नहीं बोलती थी। सिर्फ इशारे से बात किया करती थी। आसपास के लोगों के द्वारा दिए गए भोजन खाकर जिदा थी। सुबह 11 बजे के करीब मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृत महिला लाल रंग की ब्लाउज व गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी।एक वृद्ध अज्ञात महिला की मौत, नही हो सकी है पहचान। थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नवादा सदर अस्पताल में संरक्षित भवन में रखा जाएगा। वहीं आसपास के थानों में महिला की पहचान के लिए जानकारी भेज दी गई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार