IPL 2020: 5 मैचों में बनाए थे 753 रन, फिर भी मुंबई के इस खिलाड़ी को अब तक नहीं मिला है डेब्यू करने का मौका

आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को एक अलग पहचान बनाने का मौका दिया है। आईपीएल में जोरदार परफॉर्मेंस की वजह से कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम में भी शामिल होने में कामयाब रहे। इस सीजन फिर कुछ युवा खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें होंगी। मुंबई इंडियंस की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है, जिसका घेरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को साल 2019 के पूरे सीजन बेंच पर बिठाये रखा था। अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस टीम ने 80 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उन्हें पिछले साल पूरे सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 2017-18 रणजी ट्रॉफी सीज़न में अनमोल ने पहले 5 रणजी मैचों में 753 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी का स्टाइल खुच-कुछ युवराज सिंह की तरह है।
2 शतकों और 6 अर्द्धशतकों के साथ बनाए 1045 रन
अनमोल ने अपना घरेलू डेब्यू अप्रैल 2015 में 17 साल की उम्र में किया था। तब से, उन्होंने 30 ए स्तर के मैच खेले हैं। उन्होंने 2 शतकों और 6 अर्द्धशतकों के साथ 1045 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.50 की औसत से 1691 रन बनाए हैं। इसमें उनके 5 शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने घरेलू टी 20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
मुंबई इंडियंस को खलेगी मलिंगा की कमी
गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि श्रीलंकाई महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी काफी खलेगी जिन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला किया है। आईपीएल के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 37 साल के मलिंगा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। उन्होंने 170 विकेट हासिल किये हैं और चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये यह करारा झटका है। गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम 19 सितंबर को यहां सत्र के शुरूआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

अन्य समाचार