विशेष अभियान में 11 आरोपी गिरफ्तार

अरवल : जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने अलग अलग कांडों में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र से दिनेश कुमार को पुलिस ने कटेशर से गिरफ्तार किया है। वंशी थाना क्षेत्र के मंगा बिगहा से आरोपी नंद यादव को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता प्राप्त की है। किजर थाना क्षेत्र से मंटू राज उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। इसी थाने से आरोपी आगन मांझी, सियाराम चौधरी, श्याम चौधरी, विजय चौधरी और राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर थाने की पुलिस ने एक मामले के आरोपी चंदन कुमार, बबलू कुमार और हर्ष कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार