Chanakya Niti: ऐसे लोगो को समझा जाता है कुशल और योग्य

चाणक्य की नीतियां देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध मानी जाती हैं इनकी नीतियों का पालन कर मनुष्य जीवन में सफलता हासिल कर सकता हैं

चाणक्य एक महान रणनीतिकार कहे जाते हैं उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में अपने अनुभव, विचार और ज्ञान को नीतियों के रूप में संग्रहित किया हैं चाणक्य नीति में दिए गए उनके विचार आज भी कारगर साबित होते हैं अगर कोई मनुष्य इन नीतियों को अपने जीवन पर उतार लेता हैं तो वह सफलता की बुलंदियों को छू सकता हैं तो आइए जानते हैं।
जो लोग अपनी संतान को अच्छी शिक्षा और संस्कार देता है उसका मान सम्मान और प्रसिद्धि दूर तक फैली हुई होती हैं संतान को अच्छी शिक्षा देने से नौकरी और कारोबार करने में सफलता मिलती हैं। चाणक्य के मुताबिक कुशल और योग्य व्यक्ति वहीं होता हैं जो हमेशा अपने मित्र को सही शिक्षा देता हैं
बुरे और संघर्ष के दिनों में एक मित्र दूसरे मित्र की मदद करने वाला मनुष्य ही आगे चलकर सम्मान प्राप्त करता हैं। चाणक्य की नीति में दुश्मनों से कैसे निपटना चाहिए इसका बहुत ही बढ़िया तारीका बताया हैं उन्होंने कहा है कि कभी भ अपने दुश्मनों से घृणा नहीं करनी चाहिए। दुश्मनों को हमेशा अपनी बातों और दिमाग से उलझाए रखें जिससे वह आप पर चाल चलने के बारे में अधिक ना सोच सके।
हर व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी पूंजी होती है उसका आत्मविश्वास। मनुष्य में आत्मविश्वास होने पर कठिन से कठिन परिस्थितियों में वह उसका सामना करने में सक्षम होता हैं आत्मविश्वास वाले लोग कभी भी किसी काम में असफल नहीं होते हैं। अर्जित किया गया ज्ञान कभी भी बेकार नहीं जाता है चाहे वह किताबी ज्ञान हो या फिर किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान। एक न एक दिन आपका यह अनुभव काम आता हैं ऐसा मनुष्य कभी भी जीवन में असफल नहीं होता हैं।

अन्य समाचार