बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए प्रचूर मात्रा में दें पोषक तत्व

सुपौल। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि उसे अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व दिए जाएं। यह पोषक तत्व किस खाद्य पदार्थ में किस रूप में मिलता है यह बच्चों को जानकारी देना बेहद जरूरी है। उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय में पोषण परामर्श केंद्र एवं पोषक मेला के उद्घाटन मौके पर सोमवार को कही। पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन बीडीओ सुभाष कुमार, प्रखंड प्रमुख चंदा देवी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. डीएन राम ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।

बीडीओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। जब बच्चे स्वस्थ होंगे तभी वह पढ़ाई-खेल एवं जीवन के किसी भी क्षेत्र में कुछ अच्छा कर पाएंगे।
इस पोषण मेला में दाल, सब्जी, तेल, पोषण थाली, हलवा-खीर, फल-सब्जी सजाए गए थे। साथ ही प्रमुख द्वारा गोद भराई की भी रस्म अदायगी की गई। बच्चों को अन्नप्रासन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कराया गया। मौके पर रुद्रकांत, सीमा सोनी, रूपम कुमारी, संगीता सिन्हा, सुचित्रा कुमारी, पिकी कुमारी, सुचित्रा तिवारी, पूनम कुमारी, इंदु राय आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार