खानपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

खानपुर गोलीकांड में हथौड़ी पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित मोहम्मद गुलाब को खानपुर से गिरफ्तार कर लिया। गुलाब की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी पूर्वी राजेश पांडेय पूछताछ में जुट गए। मालुम हो कि करीब 15 दिन पहले खानपुर गांव में जिला पार्षद मोहम्मद लालबाबू एवं गुलाब के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस दौरान 50 राउंड से भी अधिक गोलियां चली थी। इसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों को गोली थी। मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। इसमें 70 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

अन्य समाचार