मांगों को ले माले ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के बिउनी अंदामा पंचायत में मनरेगा, शौचालय, जल-नल योजना सहित विकास योजनाओं में लूट व अनियमितता को लेकर भाकपा(माले) बिउनी अंदामा पंचायत कमेटी के बैनर तले सोमवार को प्रखंड-अंचल व मनरेगा कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा(माले) के जिला कमेटी सदस्य हरि पासवान, गणेश महतो, विनोद सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, नंदू राम संतोष सिंह व मदन दास ने किया। ईश्वर दयाल सिंह की अध्यक्षता व गणेश महतो के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि नीतीश राज में अफसरशाही हावी है। अफसर दलाल-बिचौलियों के माध्यम से विकास योजनाओं को लूट रहे हैं। आज जब सैकड़ों जॉब कार्डधारी अपने मांगों को लेकर मनरेगा पीओ को पूर्व सूचना देकर आए तो पीओ गायब हैं। जब तक बिउनी अंदामा पंचायत में लूटने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। माले जिला स्थायी समिति सदस्य नंद लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा-जदयू राज में लूटने वालों को सरंक्षण दिया जा रहा हैं। सरंक्षण देने वाले नीतीश सरकार से बदला लेना होगा। पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने कहा कि बिउनी अंदामा में मनरेगा में हुई गड़बड़ी उजागर हुई। लेकिन, प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हैं। माले नेता देवेंद्र कुमार ने कहा कि बड़े पैमाने पर फर्जी जॉबकार्ड के जरिए मनरेगा के लूट को अंजाम दिया जा रहा हैं। सभा को आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, विनोद सिंह, ऐपवा नेत्री चानमुनी देवी, सुनीता देवी, कंगाली दास, प्रमोद राम, मो. सफिकुल, संतोष सिंह, नवीन राज आदि ने संबोधित किया।-

विधान सभा व वाल्मीकिनगर लोक सभा उप चुनाव में लगेंगे 23524 मतदान कर्मी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार