बीवी बच्चों को छोड़ इस राजघराने की लड़की के साथ लिवइन में रहने लगा था यह एक्टर

70-80 दश्क के सबसे स्टाइलिश हीरो फिरोज खान का जन्म साल 1939 को बेंगलुरु में हुआ था। पढ़ाई पूरे करने के बाद फिरोज खान एक्टिंग में किस्मत अजमाने मुंबई आ गए। फिरोज खान एक्टर फरीद खान के पिता है। फिरोज खान अपने शाही अंदाज के लिए जाने जाते थे। फिल्म दीदी से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। फिरोज खान एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे।

अपने शाही अंदाज के लिए थे फेमस
फिरोज खान अपने पोर्फेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फिरोज खान शाही जिंदगी जीना पसंद करते थे। फिरोज खान को पार्टियों का काफी शौक था। उनकी पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल होते थे। एक पार्टी के दौरान ही फिरोज खान की मुलाकात सुंदरी से हुई। 5 साल डेट करने के बाद साल 1965 में फिरोज खान ने सुंदरी से शादी कर ली। फिरोज खान के तीन बच्चे है। (लैला, फरदीन और सोनिया) साल 2012 में एक एक्सीडेंट के दौरान सोनिया की मौत हो गई थी। फरदीन बॉलीवुड एक्टर हैं और उनकी शादी वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से हुई है। फिरोज खान की बड़ी बेटी लैला फैशन डिज़ाइनर है।
फिरोज खान की बड़ी बेटी लैला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार पापा अपनी फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने से इतने नाराज हुए थे कि उन्होंने कांच का दरवाजा ही तोड़ दिया था। लैला के मुताबिक, लोग उनकी शख्सियत से भी उनका इतना लिहाज करते थे कि उनके सामने कम फटकते थे। असल जिंदगी में वे एक हद तक ऐसे थे। तभी बचपन में मुझ पर या फरदीन पर उन्हें हाथ उठाने की कभी जरूरत नहीं पड़ी। हमारी शरारतों पर लगाम लगाने के लिए उनकी एक सख्त नजर ही काफी होती थी।
पर्सनल लाइफ को लेकर बटौरी थी सुर्खियां
वही, फिरोज खान की शादी के कुछ ही साल बाद सुंदरी को पता चला कि फिरोज किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। दरअसल, फिरोज खान एयरहोस्टेस के प्यार में पड़ गए थे। फिरोज की मुलाकात एयरहोस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई। ज्योतिका के पिता राजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे। फिरोज खान की पत्नी सुंदरी ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सुंदरी और फिरोज अलग-अलग रहने लगे। खबरों की माने तो फिरोज खान ज्योतिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। वहीं जब ज्योतिका ने शादी की बात की तो फिरोज मुकर गए। ज्योतिका को फिरोज के इस रवैये से गहरा झटका लगा था। जिसके बाद वो लंदन में शिफ्ट हो गईं। वहीं शादी के 20 साल बाद साल 1985 में फिरोज खान और सुंदरी के बीच तलाक हो गया। ''कभी फिरोज खान एक्ट्रेस मुमताज से शादी करना चाहते थे हालांकि, आगे चलकर दोनों समधी बने। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों में एक-साथ काम किया है।''
पाकिस्तान जाने पर लगा था बैन
कहा जाता है कि एक बार पाकिस्तान जाने पर फिरोज खान विवादों में घिर गए थे। दरअसल, वह अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान गए थे। वहां पर फिरोज से भारत में मुसलमानों की खराब हालत को लेकर सवाल किया गया था। जिसका जवाब देते हुए फिरोज खान ने कहा था, 'भारत धर्म निरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन देखिए यहां उनकी कैसी हालत है। एक-दूसरे को मार रहे हैं।' ये साल 2006 की बात है। उस समय मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम थे। खबरों की माने तो इस कार्यक्रम के बाद पाकिस्तान में उन पर बैन लगा दिया गया था।
फिरोज खान और विनोद खन्ना के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती का एक इत्तेफाक ये भी था कि दोनों ही स्टार्स की मौत एक ही तारीख को हुई थी। जहां एक तरफ फिरोज खान की डेथ 27 अप्रैल, 2009 में हुई थी। वहीं दूसरी तरफ विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल 2017 को हुआ था। कैंसर की वजह से साल 2009 को फिरोज खान का निधन हो गया था। वह आखिरी बार साल 2007 में अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम' में दिखाई दिए थे।

अन्य समाचार