सभी क्षेत्रों में विकास के हुए काम : विधायक

संसू, अकबरपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विधायक अनिल सिंह ने शुक्रवार को कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन्दौल गांव व अकबरपुर संगत परिसर मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। विधायक ने मलिकपुर नेमदारगंज पंचायत की नेमदारंगज बाजार में 5 करोड़ 69 लाख 79 हजार की लागत से बनने वाले पुल, झिलौरिया गांव मे सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए दोनों के शासन काल में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ। विधानसभा क्षेत्र में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पुल निर्माण आदि क्षेत्रों में अनेक कार्य किए गए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश, अकबरपुर भाजपा मंडल के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह, तपेश्वर सिंह, मुखिया विनीत कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू राम, प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय सिंह, मुखिया संतोष कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष उमेश सिहं अकबरपुर भाजपा पुर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार बृजनंदन प्रसाद आदि बड़ी संख्या में स्थनीय गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे।

आधा दर्जन स्थानों पर वज्रपात, दो जख्मी यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार