आधा दर्जन स्थानों पर वज्रपात, दो जख्मी

संसू, रोह : प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर गुरुवार की संध्या वज्रपात होने की सूचना है। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार ओहारी के लट्टन महतो के घर पर वज्रपात हुआ। जिसमें उसी मकान में रविन्द्र सिंह के ऑनलाइन दुकान का सारा सामान जल गया। जबकि कुंजैला के पुनीत राउत, किशोर सिंह उर्फ बराहिल एवं उप सरपंच संगीता सिन्हा के मकान पर भी वज्रपात होने की सूचना है। जिसमें संगीता सिन्हा के घर के बिजली उपकरण जल गया। वहीं पुनीत राउत के यहां हुई वज्रपात के कारण पड़ोसी विकास पटेल की पत्नी छोटी कुमारी बेहोश हो गई।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार