जयंती पर आइसा व इंनौस ने दी शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के निघवा गांव में आइसा व इंनौस के कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 113वीं जन्मदिन के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता इंनौस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह की कुर्बानी को देश कभी नही भूल सकता। इसलिए ऐसी देश बेचवा काली ताकत को सत्ता से खदेड़कर ही भगत सिंह के सपनों को साकार किया जा सकता है। सभा को दीपक कुमार, प्रभु कुमार, लव कुश कुमार, निरज कुमार, आदि छात्र युवा नेताओं ने संबोधित किया।

अ‌र्द्धसैनिक बलों के ठहरने को किया जा रहा मुकम्मल इंतजाम यह भी पढ़ें
वही दूसरी ओर छात्र संगठन ए आईडीएस ओ ने भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। सभा को रूपेश कुमार, पवन कुमार, गोविदा कुमार आदि ने संबोधित किया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार