बिजली विभाग की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

संस, रजौली: मंगलवार की देर रात दरियापुर और परमचक के बीच से गुजरे 33 हजार केवी के बिजली के तार को अज्ञात लोगों द्वारा बाधित करने की साजिश रची गई। बिजली विभाग के जेई भागीरथ झा ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे दरियापुर से परमचक गांव के बगल से गुजरे 33 हजार केवी के बिजली तार पर अज्ञात लोगों द्वारा दूसरा तार फंसा कर लाइन को अवरुद्ध करने की योजना बनाई गई थी। जैसे ही तार 33 केवी में फंसाया गया वैसे ही पूरा लाइन बंद हो गया जिसके बाद हम लोग इसकी जांच शुरू की। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरे लाइन को चालू किया। जैसे ही रोशनी हुई वहां से सभी लोग भागने लगे। जिसके बाद हम लोगों ने वहां जाकर देखा तो वहां पर तार झूला हुआ था। जेई ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। एक तार को बगल से गुजर रहे पानी में डाला गया था और एक तार को 33 हजार से जोड़ा गया था। प्रथम ²ष्टया यह लगता है कि अज्ञात लोगों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यह काम किया गया था। अगर समय रहते इसे नहीं हटाया जाता तो बहुत लोगों की जान जा सकती थी। क्योंकि गांव में सुबह होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं और नदी से गुजरते हैं। ऐसे में काफी लोगों की जानें जा सकती थीं। वे लोग अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते तो काफी जानमाल की क्षति हो जाती। इस संबंध में उन्होंने बुधवार की देर रात रजौली थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने कहा कि लिखित आवेदन के आलोक में मामले की गहन जांच की जा रही है। इस तरह के काम करने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव: ऑनलाइन नामांकन के बाद जमा करनी होगी हार्ड कॉपी यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार