कीजिए रक्तदान और रहिए स्वस्थ, ये है इसके लाभ !

रक्तदान से बडा कोई दान नहीं है। क्योंकि यह इंसान की जिंदगी बचाने में सहायक होता हैं। रक्तदान हर वर्ष लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाता है। यह थैलेसीमिया जैसी जानलेवा रोग के मरीज़ों की ज़िंदगी के दिनों को सही दवाओं और सर्जरी के साथ बढ़ाने में सहायता करता है।

इसका मां और शिशु के स्वास्थ्य में भी बड़ा योगदान है। यह बात जानना जरूरी है कि इंसान का खून बनाया नहीं जा सकता, जो लोग इसे डोनेट करते हैं केवल वही इसका स्रोत होते हैं।
इसलिए जरूरी है कि लोग ब्लड डोनेट कीजिए। हम सभी जानते हैं कि ब्लड डोनेशन या रक्तदान कई लोगों का जीवन बचा सकता है। लेकिन शायद ही आप यह भी जानते होंगे कि ब्लड डोनर को भी इसके कई लाभ होते हैं।
-नियमित रूप से ब्लड डोनेशन करने से आयरन लेवल ठीक बना रहता है। शरीर में आयरन बढ़ जाए तो ऑक्सीडेटिव डैमेज होता है, जिससे टिशू डैमेज होता है।
-ब्लड डोनेट करने से न सिर्फ शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है बल्कि यह दिल के रोगों से भी बचाता है। ये वक्त से एजिंग होने, स्ट्रोक आने और हार्ट अटैक से बचाव करता है।
-आप एक बार ब्लड डोनेट करके 650-700 किलो कैलोरी कम कर सकते हैं। क्योंकि वजन का लेना देना कैलोरी से होता है, और कैलोरी घटेगी तो वज़न भी घटेगा। हालांकि ब्लड डोनेट 3 महीने में एक बार ही करना चाहिए, यही सुरक्षित तरीका है।
ं -
पाएं छुटकारा कमर दर्द से, ये तरीके अपनाकर !

अन्य समाचार