अनिल कपूर ने संजय कपूर को बताया अपना युवा वर्जन

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को अपने छोटे भाई संजय कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए एक मजेदार सा संदेश साझा किया है। संजय आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।अनिल कपूर ने ट्विटर पर अपने सत्यापित अकांउट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों भाई क्रमानुसार एक-दूसरे को देखते और फिर मुंह फेरते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेता लिखते हैं, मेरे यंगगर, ब्राईटर और फनर वर्जन संजय कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। स्थिति सामान्य हो, तो चलो परिवार संग कहीं बाहर घूमने चलते हैं। तुम्हें एक शानदार दिन मुबारक। ढेर सारा प्यार।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के चाचा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो प्यारे संजय। सबसे छोटे, सबसे सुंदर और जोश-उत्साह से भरपूर कपूर को हैप्पी बर्थडे।
-आईएएनएस
एएसएन/जेएनएस

अन्य समाचार