कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रा शुरू

समस्तीपुर। कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो गया। कोविड 19 नियमों का अनुपालन करते हुए श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर माता की पूजा अर्चना आरंभ की। दुर्गा सप्तशती के पाठ व वैदिक मत्रों के उच्चारण से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूजा स्थलों पर मास्क व शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर प्रतिमा को छोटा बनाया गया है। साथ ही भव्य पंडाल भी नहीं बनाए गए हैं। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही नवरात्र का पाठ कर रहे हैं। शहर के बारह पत्थर स्थित शिव दुर्गा काली मंदिर, गोला बाजार स्थित पुरानी दुर्गा स्थान, कर्पूरी बस पड़ाव समेत अन्य पूजा स्थलों पर विधि विधान से कलश स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की गई।

ऑटो पलटने से आधा दर्जन सवार हुए जख्मी यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार