पति के हत्या मामले में पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, भैंसूर और गोतनी को किया नामजद

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर सिमरी में विवाद को लेकर भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक राजेश राय की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस दर्ज कराई गई प्राथमिकी में भैंसूर सुरेश राय और उनकी दोनों पत्नी पुष्पा देवी-1 और पुष्पा देवी-2 को आरोपित की है। प्राथमिकी संख्या 208/20 में पीड़िता ने कहा है कि बच्चों के बीच झंझट को लेकर हुए विवाद में पुष्पा देवी-1 सासू मां को गाली दे रही थी। उसके पति द्वारा मना करने पर वह अपने पति सुरेश राय को फोन कर झूठा इल्जाम लगाते हुए कहा कि राजेश उसे गाली दे रहा है। इसी आवेश में आकर उसके भैंसूर ने उसके पति पर पिस्तौल तानते हुए गोली चला दी। गोली उसके पति के बांह में लगते हुए सीने में लगी। गोली लगते हुए वे लहूलुहान हो गए। उसके पति के बड़े भाई मुकेश राय इलाज कराने के लिए ले कहां ले गए, उन्हें पता नहीं। इसी क्रम में 15 अक्टूबर की रात लगभग 8:00 बजे पता चला कि उनकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश थी। बच्चों का विवाद भी घटना से पूर्व हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

टाइगर मोबाइल जवान पर हमला मामले में शराब तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार