देश मे पीएम मोदी व राज्य में सीएम नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं: आरसीपी सिंह

भोजपुर। जगदीशपुर में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने जदयू प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि आप ऊंचे मनोबल व विश्वास के साथ एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। कई बार विपक्षियों ने राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार व देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने की कोशिश की। लेकिन उनके मंसूबे सफल नही हुए। देश मे पीएम मोदी व राज्य में सीएम नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। दोनों अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत विकास में ही लगाते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना काल में एक भी गरीब व मजदूर को भुखमरी से मरने नहीं दिया। पीएम ने सभी राशन कार्डधारी के बीच पांच-पांच किलो अनाज और एक किलो दाल मुफ्त में वितरण किया। किसान के लिए केंद्र व राज्य सरकार दोनों मिलकर विकास कार्य कर रही है। बिहार तरक्की की राह पर है। ऐसा पहला प्रदेश है जहां दो एम्स हॉस्पिटल खुला है। नौकरी के नाम पर कुछ लोग भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। इसके पहले आरसीपी सिंह को प्रत्याशी सहित भाजपा और अन्य समर्थित दलों के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन व संचालन प्रभारी आनंद रजक ने किया।

लालू-राबड़ी के जंगलराज को लोग भूले नहीं हैं : मनोज तिवारी यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार