पुनपुन नदी में डूबा पशुपालक

अरवल। वंशी थाना क्षेत्र के दनियाला गांव निवासी पशुपालक साधुशरण यादव पुनपुन नदी में डूब गया। वह अपने भैंस को लेकर शनिवार को पुनपुन नदी में धोने के लिए गया था।इसी क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई है। खबर भेजे जाने तक पशुपालक की कोई पता नहीं चल पाया है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार