शादी का लहंगा न हो लाल

शादी और लहंगा। इन दोनों का आपस में रिश्ता काफी गहरा है। किसी भी लड़की की शादी की बात आती है तो उसे सबसे पहले लहंगा ही याद आता है वो भी लाल। मगर अब थोड़ा सा मामला बदला है। अब होने वाली दुल्हन सिर्फ लाल रंग के लहंगे को नहीं चुनती है। बल्कि वो कई सारे दूसरे रंगों वाले लहंगे भी अब पसंद कर रही हैं। वैसे अब ये बात नहीं बिल्कुल नहीं है। आप भी ऐसी कई दुल्हनों को जरूरी जानती होंगी जिन्होंने अपनी शादी पर लाल रंग की जगह कई दूसरे रंगों के लहंगे पहनें। कभी सफ़ेद तो कभी नीला। इन दुल्हनों ने शादी के लहंगे के पारंपरिक रंगों को छोड़ अपने दिल की आवाज़ सुनी। लेकिन जरा सोचिए ये निर्णय कैसे लिए गए होंगे। मतलब किस आधार पर दुल्हन के हिसाब से बिल्कुल अनोखे रंग इन लड़कियों ने चुन लिए होंगे। आप भी अगर लाल रंग से इतर किसी रंग का लहंगा अपनी शादी पर चुनना चाहती हैं तो कौन सा रंग कब चुन लेन चाहिए, आइए जानें-

स्किन टोन पहचान लीजिए-
लहंगा खरीदने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने स्किन टोन को पहचानिए। इसके लिए कलाई से जुड़ा एक अनोखा तरीका अपनाया जा सकता है। कलाई पर नसों का रंग देखिए अगर ये नीली दिखे तो समझिए कि आपकी कूल टोन है। अगर ये हरी दिखे तो आपकी वॉर्म टोन है। वॉर्म टोन है तो आपकी स्किन थोड़ा पीलापन लिए होगी। वहीं कूल टोन वालों की त्वचा गुलाबीपन लिए होती है। कूल स्किन टोन के साथ डीप कलर जैसे वाइन, रॉयल ब्लू और इमरेल्ड ग्रीन अच्छे लागते हैं। वॉर्म टोन के साथ ब्राइट रंग जैसे पीला, नारंगी अच्छे लगते हैं। शादी के लिए लहंगे का रंग लाल से इतर चुनना है तो आप टिप को जरूर याद रखें।
सफेद लहंगा चुनें तब-
बीते कुछ सालों में सफ़ेद रंग के लहंगे को पसंद करने वाली दुल्हनों की संख्या अचानक से बढ़ी है। जबकि पहले ये सफ़ेद रंग क्रिश्चन शादियों तक ही सीमित था। अगर आपकी शादी दिन में हो रही है तो मान लीजिए कि सफ़ेद लहंगे का चुनाव बेस्ट है। इसकी एक खासियत है कि ये किसी भी तरह की ज्वेलरी पर सूट करता है। फिर चाहे वो पोलकी हो या सिल्वर या फिर गोल्ड और डायमंड।
डर्टी पिंक है लाजवाब-
डर्टी पिंक यानि वो कलर, जो पिंक और ग्रे के मिलने से बना है। ये शेड अचानक से होने वाली दुल्हनों के बीच पॉपुलर होने लगा है। इस रंग उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो कम से कम चीजों में ही सुंदर दिखने की कोशिश करते हैं। तो आप भी अगर कम चीजों में ही तैयार होना चाहती हैं तो ये रंग चुन लीजिए। इस रंग पर सिल्वर ज्वेलरी बहुत अच्छी लगती है।
पीला रंग भी है खास-
पीला रंग वैसे तो हल्दी सेरेमनी के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अब दुल्हनों के जोड़े भी इस रंग के बन रहे हैं। इस पर गुलाबी रंग की इम्ब्रोइडरी भी की जा रही है। पहली बार में ही इस तरह का लहंगा अच्छा लगता है। आप अगर प्रयोग करने से नहीं घबराती हैं तो ये रंग आपको जरूर आजमाना चाहिए।

बर्फ और खूबसूरत वादियों से सराबोर भारत का स्विट्जरलैंड है'औली'

अन्य समाचार