वास्तु:- जानिए घर में मछली को रखना कितना होता है शुभ, नकारात्मक उर्जा का कैसे होता है अंत.

वास्तु के अनुसार जिन घरों में रंगीन मछलियां होती है। वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसी के साथ कहते हैं कि रंगीन मछलियां घर पर आने वाली सभी तरह की नेगेटिविटी को दूर करती है और इसके कारण घर के सदस्यों के ऊपर से सारी बाधा हट जाती है।

फेंगशुई के मुताबिक घर पर रंगीन मछलियां रखी जाए तो तनाव कम होता है। ऐसा भी कहा जाता है वास्तु में एक्वेरियम रखने की सही और गलत दिशा बताते हैं और धन लाभ के लिए एक्वेरियम को हमेशा पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के मुताबिक़ मछली घर में रखने से सुख शांति में वृद्धि होती है और इसी कारण से बहुत से लोग अपने घरों में एक्वेरियम को रखना पसंद करते हैं।
जी हाँ, घर और दुकानों पर मछली रखने के कई सारे नियम होते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन नियमों को अपनाने के बाद आपको इसका दुगना फायदा देखने को मिल सकता है।
वास्तु में एक्वेरियम में मछलियों की संख्या के बारे में भी बताया गया है। हमेशा इसमें नौ रंगीन मछलियां होनी चाहिए और इनमे से एक मछली का रंग काला होना चाहिए क्योंकि काले रंग की मछलियां बहुत शुभ होती हैं।

अन्य समाचार