दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुकसानदेह

यह तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। दूध के सेवन से हमारे शरीर से कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं। दूध में कैल्शियम होता हैं जिससे हमारे शरीर की हड्डियां बहुत मजबूज होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन हमें दूध के साथ कतई नहीं करना चाहिए, क्यों कि इन चीजों का दूध के साथ सेवन करने से कई सारी परेशानियां हो सकती हैं।

नमकीन चीजें
कुछ लोग दूध के साथ नमकीन बिस्कुट या कोई और नमक वाली चीज खा लेते हैं लेकिन इससे दूध से मिलने वाले पोषक तत्वों में बहुत ज्यादा कमी आ जाती है।
प्याज
दूध पीने से पहले या तुरंत बाद में अगर कच्चे प्याज का सेवन किया जाए तो स्किन इंफैक्शन हो सकती है। इससे दाद और खुजली जैसी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
मिर्च-मसाले वाला खाना
अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।
मछली
मछली खाने के बाद कभी भी दूध या इससे बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्किन पर सफेद दाग हो जाते हैं।
दही या नींबू
दूध पीने के बाद दही, नींबू या किसी और खट्टी चीजों का सेवन करने से बदहजमी हो जाती है। इससे पेट में जाकर दूध फट जाता है और एसिडिटी, उल्टी या मतली जैसी समस्या हो जाती है।

अन्य समाचार