नारियल तेल में होती है कई खूबियां, कीजिये इस्तेमाल !

नारियल का तेल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी गुणकारी होता हैं,इसके तेल से बालों की मसाज करने से बाल चमकने लगते हैं, साथ ही बाल मजबूत बनते हैं।

इससे आंखों के काले घेरे साफ होते हैं। इसके अलावा नारियल तेल से और भी कई लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं नारियल तेल के स्किन लाभ के बारे में.
-पलकों को घना बनाने के लिए नारियल तेल का यूज किया जाता है। हर रोज आंखों का मेकअप करने के कारण से पलकें हल्की हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं इसके लिए रात में पलकों पर नारियल तेल लगाना चाहिए।
-नारियल तेल स्किन के लिए लाभकारी होता हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले त्वचा पर नारियल तेल की मालिश करनी चाहिए। इससे स्किन को पोषण मिलता है और कोमल बनाता है।
-हमारे हाथों की शोभा बढाते हैं नाखुन, इसलिए नाखुन की देखभाल की जानी चाहिए। आपको बता दें कि कई बार नाखुन सख्त हो जाते हैं और उन्हें काटना कठिन होता है। ऐसे में नाखुनोें पर नारियल तेल से मालिश कीजिए जिससे वे सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके अलावा रोजाना इससे मालिश करने से नाखुन मजबूत और लंबे होंगे।
-घर का कार्य करने के कारण से महिलाओं के हाथ खुश्क हो जाते हैं। ऐसे में जब भी काम कीजिए, हाथों पर नारियल तेल लगाना चाहिए। इसके अलावा रात को सोने से पहले भी इससे हाथों की मालिश कीजिए जिससे हाथों की त्वचा मुलायम बनेगी।
ं-
बवासीर में इन चीजों से कीजिए परहेज !

अन्य समाचार