अपनाएं ये टिप्स, अगर आप मुंहासों से हैं परेशान !

अगर चेहरे पर मुंहासे निकल आएं तो इससे चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती हैं। चाहे चेहरा कितना ही गौरा क्यों न हो। इससे चेहरा बिगड़ जाता हैं। कील-मुंहासों की वजह से चेहरा काफी बुरा दिखाई देने लगता है, जो कई बार मेकअप के यूज से भी नहीं छिपते।

अगर आप भी अपने चेहरे पर मुंहासों की समस्या से परेशान है तो लहसुन का यूज कीजिए। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते हैं जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी है। चलिए जानते हैं इसके यूज से होने वाले लाभों के बारे में.
-लहसुन तथा हल्दी के पेस्ट को मिलाकर लगाने से भी लाभ मिलता है। दो लहसुन की कली में एक चुटकी हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लीजिए।
-लहसुन तथा सिरके को साथ मिलाकर लगाने से मुंहासों की परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक चम्मच सिरका और एक चम्मच सादा पानी लीजिए, इसमें लहसुन की दो कलियों का पेस्ट बनाकर एक सूती कपड़े में लपेटकर निचोड़ लीजिए। फिर इसे मुंहासों पर लगाना चाहिए और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए।
-सर्व प्रथम लहसुन का पेस्ट बना लीजिए। इसके लिए दो लहसुन की कली लेकर उसे अच्छे से पीस लीजिए। अब इसे मुंहासों पर10 मिनट तक लगाकर साफ कर लीजिए।
-आप कच्चे लहसुन का रस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते है। इसके लिए लहसुन की पांच कलियों को लेकर इसे अच्छी तरह से पीस लीजिए। 10 मिनट बाद रूई की मदद से मुंहासों पर इस रस को लगाना चाहिए और 10-15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लीजिए।
ं-
मिलेंगे ये लाभ, रात्रि में कीजिए स्नान !

अन्य समाचार