तारक मेहता की ‘बुलबुल’ का मुंबई में है जलवा, काफी फेमस हैं असित मोदी की एक्ट्रेस खुशबू तावड़े

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के टीवी शो ने कई कलाकारों की किस्मत बदल डाली। इस शो ने अपने कलाकारों को दौलत और शोहरत दोनों दिलाई। इस सीरियल के कई कलाकार ऐसे हैं जो पिछले 12 सालों से इसके साथ जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक एक्टर हैं खुशबू तावड़े। खुशबू तावड़े को लोग तारक मेहता की बुलबुल के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं खुशबू तावड़े:खुशबू तावड़े सुपरहिट मराठी एक्ट्रेस हैं। खुशबू मूल रूप से मुंबई की ही रहने वाली हैं। मुंबई के डोंबिवली इलाके में खुशबू का जन्म हुआ और वह यहीं पली-बढ़ीं।खुशबू तावड़े तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बुलबुल नाम का किरदार निभाती हैं। बुलबुल और पोपटलाल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है।खुशबू तावड़े ने कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम किया है। उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।खुशबू को पढ़ने लिखने का काफी शौक है। अकसर वह किताबें पढ़ते हुए अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ खुशबू साल 2008 से ही जुड़ी हुई हैं।
खुशबू के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने मराठी अभिनेता संग्राम साल्वी से शादी की है। दोनों ने साल 2018 में लव मैरिज की थी।
Photos: Khushboo Tawde Instagram

अन्य समाचार