...जब अक्षय कुमार ने वैष्णो देवी जाने को पैसों की बर्बादी बताया? पुराने वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह की फिल्में पर्दे पर पेश करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लेकिन सुशांत केस के बाद से लगातार फिल्मों का बहिष्कार किया जा रहा है। अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। अब अक्षय के पुराने वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।
सोशल मीडिया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार वैष्णो देवी मंदिर को लेकर अपने अनुभव के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो में अक्षय ने ये कहीं नहीं कहा कि वैष्णो देवी जाना पैसों की बर्बादी है। बल्कि, ये कहा है कि अब वे मंदिर जाने की बजाए किसी जरूरतमंद की मदद कर देते हैं। ऐसा करने से उन्हें दर्शन करने जितना ही सुख मिलता है।
अक्षय कुमार जी की तो माने की वैष्णो देवी माँ या अन्य किसी भी मंदिर जाने की जरूरत नहीं है। मंदिर मन के अंदर ही है।ठीक है जी, अब फ़िल्म देखने के लिए भी सिनेमाघर जाने की जरूरत नहीं है, सिनेमा भी घर के अंदर ही है। धन्यवाद फर्जी हिन्दू।@akshaykumar pic.twitter.com/mtEHioA3uG
अरे भाई लोगों सुन लो अब सिनेमाघर भी जाने की जरूरत नहीं भाई सहाब ही बोल दिए फ़ालतू खर्चा नहीं krna चाहिए अक्षय काका जी तुम्हें मंदिर मे माता जी ने क्या खुद बुलाया क्या फालतू की बाते मत किया करो काका
वीडियो में अक्षय कहते हैं कि पहले मैं हर छह महीने में वैष्णो देवी जाता था। फिर मुझे अहसास हुआ कि होटल, बॉडीगार्ड जैसे तामझाम के चलते एक बार वैष्णो देवी जाने में 2-3 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। अब जब भी मेरा मन वैष्णो देवी के दर्शन करने का होता है, मैं उतना पैसा जरूरतमंदों को दे देता हूं। मुझे लगता है कि दर्शन हो गए।
इस तरह से लोगों का कहना है कि वह हिंदू धर्म का अनादर कर रहे हैं। हालांकि अक्षय ने सीधे तौर पर वैष्णो देवी की बुराई नहीं की थी, लेकिन फिर भी पुराने वीडियो के जरिए उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अन्य समाचार